1/ जमाली-कमली मस्जिद, दिल्ली
दिल्ली में कुतुब मीनार के पास मौजूद जमाली-कमली मस्जिद अपनी भूतिया कहानियों की वजह से काफी चर्चा में रहता है। लोगों का कहना है कि जमाली- कमली में जिन्न रहते हैं। यहां होने वाली घटनाओं के कारण लोग इस जगह पर जाने से बहुत डरते हैं।
2/ मुकेश मिल्स, मुंबई
मुंबई के कोलाबा में समुद्र का पास मौजूद मुकेश मिल्स काफी फेमस स्थान हैं। फिल्मों की शूटिंग से लेकर भूतों की कहानियों तक के लिए मुकेश मिल्स चर्चा में रही हैं। 11 एकड़ में फैला यह परिसर देश की 10 हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में भी शामिल है। यहां की कहानी शाहरुख खानकी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से मिलती है।
3/ डॉव हिल कर्सियांग, दार्जिलिंग
डॉव हिल कुर्सियांग दार्जिलिंग को सबसे खूबसूरत इलाकों में गिना जाता है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा यह इलाका अपने भुतहा अनुभवों के लिए भी जाना जाता है। कई बार इस जंगल में जाने में लकड़ी काटने वाले लोगों ने ये तक कहा है कि जंगल में उन्होंने बिना सिर वाले एक लड़के को देखा है।
4/ गोलकुंडा किला, हैदराबाद

इस किले का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले में रानी तारामती की आत्मा रहती है, जिसे मरने के बाद पति के साथ किले में दफन कर दिया गया था। लोगों का कहना है कि यहां रानी के चलने की आवाज और रात में डांस करने की आवाज आती है।
5/ पिसावा के जंगल
मान्यता है कि पिसावा के पास ‘झाडी वाले बाबा’ जंगल से कोई लकडी लेकर बेच नहीं सकता, घर नहीं ले जा सकता। ये बात यहां का हर व्यक्ति जानता है। यदि भूलवश कोई ले जाने की कोशिश करता है तो उसका बुरा होता है।
6/ थ्री किंग्स चर्च
गोवा के वेलसाओ में
कहते हैं कि गोवा के किंग्स चर्च में तीन पुर्तगाली राजाओं की आत्मा भटकती है, और कई बार चर्च में आए लोगों को इनकी मौजूदगी का एहसास भी होता है। यहां के लोगों का कहना है की किसी समय यहां तीन पुर्तगाली राजा हुआ करते थे। इनमें वर्चस्व को लेकर अक्सर लड़ाई होती रहती थी। एक बार होल्गेर नाम के एक राजा ने अन्य दोनों राजाओं को इस चर्च में आमंत्रित किया और धोखे से जहर देकर मार दिया। जब लोगों को होल्गेर की इस करतूत का पता चला तो उन्होंने इसके महल को घेर लिया। जनता के आक्रोश को देखकर तीसरे राजा ने आत्महत्या कर ली। तीनों राजाओं के शव को इसी चर्च में दफना दिया गया। इसके बाद से ही इस चर्च में ऊपरी ताकतों का निवास माना जाता है। आप अगर यहां जाना चाहते हैं तो पहले वहां के लोगों से इसके लाकेसन के बारे में जान लें और हां यह ऊपर पहाड़ी पर स्थित है। इसलिए चढ़ने उतरने का प्रबंध भी पहले ही कर लें। इतना ही नहीं समय भी दिन का होना चाहिए नहीं तो वहां और लोग हों उनके साथ होलें । वैसे यह जानना रोचक होगा कि यहां राजा कैसे रहे होंगे।